फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 150000 रुपये से भरा पर्स ट्रेन में भूली महिला, आरपीएफ ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गाजीपुर में रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दिल्ली- दरभंगा समर स्पेशल से उतरी महिला ट्रेन में ही पर्स भूल गई। जानकारी मिलने पर आरपीएफ ने पर्स बरामद किया। और महिला को पर्स लौटाया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि गाजीपुर निवासी साधना सिंह 27 मई को दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल से यात्रा आरंभ की और 28 मई को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर उतर गईं। स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद उन्हें याद आया की पर्स बर्थ पर भूल गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। गाजीपुर आरपीएफ की खबर पर उप निरीक्षक संतोष राय उक्त ट्रेन के बलिया में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आने पर कोच-बर्थ से उक्त पर्स को बरामद कर लिया। सूचना पर महिला यात्री के प्रतिनिधि उनके चाचा दीनानाथ सिंह निवासी शास्त्री नगर कोतवाली पोस्ट पर पहुंचे। आरपीएफ ने महिला यात्री से बात कर सामान की जानकारी करने के बाद पर्स उनको सौंप दिया। पर्स में 150000 रुपये थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें