फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। दुबहर थाना क्षेत्र के दोपही-ओझवलिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को रौंद दिया। सुशील राम (32), पूनम (30) घायल हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ओझवलिया के पुरवा डमरछपरा निवासी सुशील राम (32) अपनी पत्नी पूनम (30) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। दोपही-ओझवलिया मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।
सूचना के बाद दुबहर थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लहूलुहान दंपती को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ओवरलोड मिट्टी लेकर बेहद लापरवाही से तेज रफ्तार में दौड़ती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हरिछपरा निवासी कमलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन की ओर से इन पर कोई प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया। दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर हल्दी थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे का है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष या परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें