बलिया। जनपद में बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 46700 लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई।
इसके साथ ही नगर के राजकीय इंटर कालेज, मुरली मनोहर इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज, नगर के बेदुआ व काजीपुरा स्थित अरबन अस्पताल पर भी किशोरों व किशोरियों को कोवैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेेत्रों के कालेज व अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। उधर, स्वामी विवेकानन्द जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस एवं विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को फ़ीनिक्स इण्टरनेशनल स्कूल, निमिया पोखरा (कटरिया) अलावलपुर बलिया में ‘जीवन प्रदाता फाउण्डेशन’ के तत्वावधान में कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से 18 आयु वाले 250 किशोरों को टीका लगाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम की ओर से कुसुम वर्मा, राजकुमारी, जीवन प्रदाता फाउण्डेशन की ओर से अनिमेष, अमरिंदम, निहाल, स्कूल के डायरेक्टर राम अयोध्या यादव, प्रबंधक सुनील यादव, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार, राजीव पांडेय, पीएन यादव, आशीष, सुनीता पर्वत, मनीष, संयोगिता, संजना, प्रतिमा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
बेल्थरारोड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर बुधवार को 18 प्लस और 45 प्लस के 580 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के 25 ग्रामों में स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग टीमों द्वारा वैक्सीनेशन किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के 200 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा पब्लिक स्कूल के किशोरों को को- वैक्सीन की डोज दी गई। सीएससी पर पुलिसकर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बूस्टर का तीसरा डोज दिया गया।
चितबड़ागांव क्षेत्र के सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर कुल 196 वैक्सीन 15 से 18 वर्ष तक के छात्रों को लगाया गया। माध्यमिक बालिका इंटर कॉलेज पर चितबड़ागांव थाना के उप निरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय द्वारा चुनावी दृष्टिकोण से कस्बे वासियों की गोष्ठी करा कर उन्हें टीका लगवाया।