फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले डेंगू के कुल 33 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में वायरल फीवर के जरिए डेंगू तेजी से पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को डेंगू दो नए मरीज मिले। इसमें एक नगरा ब्लॉक क्षेत्र का और दूसरा शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला रहने वाला है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 33 हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि आम लोगों की छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

अब तक जिले में डेंगू के कुल 33 मरीज मिले हैं। इसके अलावा जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण एक मरीज को संदिग्ध बताया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के आवास पर पहुंचकर डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 19 मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिन गांवों में डेंगू के मरीज पाए गए हैं, वहां कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराने के साथ ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें