बलिया। जनपद में रविवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 200 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 10000 लोगों को टीका लगाया गया। जनपद में पहली डोज करीब 97 फीसदी लगा दी गई है। अब जिलाधिकारी की फोकस दूसरे व बूस्टर डोज पर की गई है। ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण जनपद में पूरा हो सकें।
इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। प्रतिदिन नगर के राजकीय इंटर कालेज, मुरली मनोहर इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज, नगर के बेदुआ व काजीपुरा स्थित अरबन अस्पताल पर भी किशोरों व किशोरियों को कोवैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेेत्रों के कालेज व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया।