फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क में आए नौ लोगों के सैंपल लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। हॉटस्पॉट घोषित दुर्जनपुर गांव में एक ही परिवार के पांच व गंगापुर गांव में ढाई वर्ष के बच्चे सहित कुल चार लोगों की जांच के लिए कोटवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लिया। कोटवां अस्पताल के बीएचडब्लू राकेश गोंड ने बताया कि यह नौ लोग रसड़ा में कोरोना संक्रमित मिले मरीज के साथ एक ही बोगी में आने वाले लोग हैं।
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा चांदपुर प्राथमिक विद्यालय पर क्वारन्टीन हुए 10 लोग सहित कुल 19 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। खास बात तो यह है कि गांव में होम क्वारन्टीन हुए लोगों की जांच के लिए सैंपल लेने जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचती है तो गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो जाता है। हर कोई इस घर को शंका की नजर से देखते हुए उस ओर जाना तक बन्द कर देते हैं। चकिया गांव की प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह ने बताया कि कभी ऐसा दिन था जब गांव में कोई युवा आते थे तो गांव के युवा खुशियों से झूम उठते थे। लेकिन मौजूदा समय में लॉकडाउन की वजह से द्वाबा के प्राय: हर गांव में औसतन 200 से 1000 युवा पहुंचे है लेकिन गांव में खुशियां नहीं है बलिया गांवों के लोग चिंतित हो जा रहे हैं। स्वास्थ्य टीम में डॉ उमेश कुमार, डॉ अमित कुमार, मनान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें