फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल बैग जलाने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला यादव को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने कूड़े के ढेर में स्कूली बैग जलाने के मामले में कार्रवाई की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। इसका वह खुद नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र सीयर के बीईओ कार्यालय के पास कंपोजिट विद्यालय में 12 अप्रैल को बच्चों के बैग कूड़े के ढेर में फूंक दिए गए थे। इसमें 50 से अधिक बैग थे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो प्रचारित हुआ था।
घटना की जानकारी पर बीएसए मनीष कुमार सिंह भी अन्य अधिकारियों के साथ कंपोजिट विद्यालय पहुंचे थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जांच का आदेश दिया था। जांच में घटना सही पाई गई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कंपाेजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को दोषी ठहराया है। इस पर प्रधानाध्यापिक को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्र के बीईओ को भी एक पत्र 16 अप्रैल को जारी किया गया था। बीएसए ने बीईओ को कहा था कि बैग जलाने की घटना सही पाई गई है। निर्देशित किया था कि बीईओ अपने क्षेत्र के विद्यालयों में यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। खंड शिक्षाधिकारी को ताकीद की थी कि वह अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों की सूक्ष्मता से जांच कर लें।
विज्ञापन

बैग जलाने के मामले में जांच पूरी कर ली गई है। जांच के बाद प्रधानाध्यापिका को दोषी पाया गया है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मनीष कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें