फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कटान से उजड़े स्कूल की जगह बनेगा नया विद्यालय

विज्ञापन
चांदपुर में चल रहे कटानरोधी कार्य के बारे में जानकारी लेते जिला​धिकारी एमपी सिंह। सूचना विभाग
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को ब्लाक मनियर के ग्राम भोजपुरवा पहुंचकर सरयू नदी से हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कटान की स्थिति और उससे उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2002 में सरयू नदी के कटान से गांव स्थित पूर्व माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नदी में समाहित हो गए थे। उस समय दोनों विद्यालयों में करीब 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। वर्तमान में पंचायत भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जहां लगभग 50 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नए विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही नए विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव की करीब 25 वर्ष पुरानी पानी की टंकी भी अब नदी में समाहित होने की आशंका बनी हुई है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नई पानी की टंकी का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व टिगुनिया गांव भी सरयू नदी में समाहित हो गया था, जिसके बाद वहां के विस्थापित परिवारों को ग्राम सुल्तानपुर में बसाया गया। ग्रामीणों ने गांव में दो सोलर लाइट लगाने की मांग भी रखी। इस पर जिलाधिकारी ने सोलर की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सरयू नदी से लगभग 500 मीटर की दूरी तक गांव बसे हुए हैं। 500 घरों पर कटान का खतरा बरकरार है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
-
कटान पीड़ितों ने डीएम को घेरा
भोजपुरवा गांव में बाढ़ कटान का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को कटान पीड़ितों ने घेर लिया। अपनी पीड़ा बताने लगे। ज्यों ही जिलाधिकारी ने कहा कि अभी कटान अभी चार-पांच सौ मीटर दूर है इसी पर कटान पीड़ित भड़क गए और कहा कि आप भी उन्हीं अधिकारियों की तरह कह रहे हैं जो आकर सिर्फ आश्वासन दिया करते हैं। कटान पीड़ितों ने जिलाधिकारी को घुमाकर बताया कि देखिए कटान समीप आ गया है। वैसे हम लोग अपने निजी साधनों से घर को तोड़कर व सामान लेकर अपने रिश्तेदार व बांध पर जयनगर ले जाकर सुरक्षित स्थानों पर रखे हैं। गंगा सागर यादव, विश्राम यादव, शिवशंकर, परमात्मा यादव, उमेश यादव, श्रीभगवान यादव, रमेश यादव, मनीष यादव, अंकित यादव, आदि कटान पीड़ितों ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद से तिरपाल, लाइट, राशन, आदि की मांग की। साथ ही बाढ़ व कटान को रोकने के माकूल व्यवस्था करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि आप लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

चांदपुर में चल रहे कटानरोधी कार्य के बारे में जानकारी लेते जिलाधिकारी एमपी सिंह। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें