प्राथमिक विद्यालय गोठहुली से स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि। आयोजक
बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय एक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठहुली के तत्वावधान में बुधवार को स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग उन्मूलन जागरूकता अभियान तथा एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अंजनी कुमार चौबे ने स्कूल चलों अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बच्चों की रैली पूरे गांवों का भ्रमण करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। साथ ही शिक्षा के महत्व के बार में बताया। कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन बहुत जरूरी है। संचारी रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल पर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अध्यापकों ने बच्चों को पौधे के संरक्षण का भी संदेश दिया।