रेणुकूट। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही छात्रा को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर और फोन करके परेशान करने के मामले में पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शनिवार की शाम को छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़खानी, उत्पीड़न, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पिपरी थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा है। पड़ोसी युवक उसे व्हाट्सएप मेसेज और फोन कर परेशान करता है। इसके अलावा उनकी छोटी बेटी का ट्यूशन जाते समय पीछा करता है। मना करने पर परिवार के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देता है। पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद