फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार निवासी को खाद देने पर उर्वरक की एक दुकान सील, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यूपी-बिहार के सीमावर्ती गांव भरौली में प्रदेश से बिहार की ओर से डीएपी लेकर जा रहे कुछ लोगों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने खाद लेकर जा रहे लोगों से पूछताछ के आधार पर लक्ष्मणपुर स्थित उर्वरक की दुकान को सील कर दिया। इसके अलावा नरही व कोटवां नारायनपुर स्थित एक-एक उर्वरक दुकान की लाइसेंस को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने को कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम लगातार सीमावर्ती इलाकों में नजर बनाए हुए है। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बिहार के सीमावर्ती इलाका भरौली-बक्सर पुल के पास निरीक्षण किया। इस दौरान साइकिल आदि से डीएपी लेकर बिहार जा रहे 13 लोगों को पकड़ा। पूछताछ करने पर लोगों द्वारा बताया गया कि यह खाद लक्ष्मणपुर स्थित अम्बे स्टोर, नरही के दुर्गा खाद भंडार और कोटवां नारायणपुर के राय खाद एवं बीज भंडार से लिया गया है। इसका संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने लक्ष्मणपुर स्थित अम्बे स्टोर की जांच की और दुकानदार द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न देने पर दुकान को तत्काल सील कर दिया। इसके बाद वह नरहीं पहुंचे जहां दुर्गा उर्वरक केंद्र को बंद कर दुकानदार भाग गए जिससे उनका बिक्री प्रतिबंधित करते हुए उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कोटवा नारायणपुर के उर्वरक व्यवसायी राय खाद एवं बीज भंडार की भी दुकान निलंबित करते हुए बिक्री प्रतिबंधित किया गया। उधर, उर्वरक जांच के दौरान जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक के 20 संदिग्ध नमूने लिए गए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें