फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 अक्तूबर को बलिया में लगेगा जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मोटे अनाज के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 अक्तूबर को शहर स्थित ऑफिसर्स क्लब में जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन 2026-27 के अंतर्गत आयोजित इस महोत्सव में मोटे अनाज से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन होगा। साथ ही प्रतिभागियों के बीच रेसिपी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी कार्ययोजना के निर्देशों और जिलाधिकारी की 20 अक्तूबर को प्राप्त अनुमति के क्रम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जनपद के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों तथा व्यक्तिगत शेफ को भाग लेने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के दौरान श्रव्य-दृश्य माध्यमों से किसानों और अन्य प्रतिभागियों को मिलेट्स की खेती, मोटे अनाज से बनने वाले उत्पादों, उनके उपयोग और पोषण संबंधी लाभों की जानकारी दी जाएगी। आयोजन में जनपद के किसानों, स्कूली छात्रों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें