कदम चौराहा के मठिया के पास शहर की तरफ जा रही कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार पांच लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जांन बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
शहर के कदम चौराहा के पास बुधवार को चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी चला रहा चालक व अन्य लोग गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगते हड़कम्प मच गया। आसपास के लोग पानी व धूल डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी गाड़ी को जद में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी।
विज्ञापन
एनएच-31 पर बैरिया की तरफ से शहर में जा रही एक कार कदम चौराहा के निकट मठिया के बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पहुंची अचानक उसमें आग लग गई। कार में महिला समेत पांच लोग सवार थे। आसपास के लोग गाड़ी से धुआं निकलते देख चालक को गाड़ी रोकने का ईशारा करने लगे।
चालक ने आग देख साइड में गाड़ी कर कूद गया, पीछे बैठी महिला समेत अन्य लोग बाहर निकल कर दूर खड़े हो गया। चलती कार को देखते दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। आस पास के लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। प्रभारी कोतवाल विजेंद्र कुमार ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।