फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। करमौता विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन में मंगलवार दोपहर अचानक ब्रेकडाउन हो गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। ब्रेकडाउन के चलते 33/11 केवी गौरा मदनपुरा उपकेंद्र एवं पहराजपुर उपकेंद्र से संचालित जोगेशरा फीडर और पकड़ी फीडर की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि तीनों उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन एक ही होने के कारण एक साथ बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली विभाग की टीम ब्रेकडाउन के कारणों की तलाश में लाइन की पेट्रोलिंग कर रही है। गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तेज हवा और खराब मौसम के कारण कहीं डाल टूटने से लाइन में फाल्ट आने की आशंका है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें