बलिया। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष और पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज आरके गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।
शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर लाल श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद महासचिव रामशब्द यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव समेत फहीम अख्तर, राजेश कुमार सिंह, सफदर अली, कमलेश कुमार राय, कृष्ण कुमार तिवारी, राजेश्वर गिरि, कमलेश चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, रामजी ठाकुर, अजय कुमार राय, विनय कुमार सिंह, कमलेश सिंह, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार, करूणानिधि, अवनीश कुमार यादव, नवनीत कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार राय, निर्भय नारायण सिंह, विवेक चंद्र राय आदि पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी रामअधार तिवारी व नव निर्वाचित अध्यक्ष ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी बार की गरिमा का ख्याल रखते हुए कार्य संपादित करने की सलाह दी। इस मौके पर अपर जिला जज शकील अहमद, बिजेंद्र कु मार सिंह सिविल जज (सीडी), सरलादत्ता, सीजेएम एनके सिंह, मणिनंद्र नाथ राय, रमाशंकर पांडेय, सुभाष पांडेय, चर्तुभुज सहाय, राज नारायण यादव, क्रिमनल बार के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, बीरेंद्र सिंह, जूनियर बार के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, मो. रासिद, योगेंद्र मिश्रा, अभय नारायण राय, प्रकाश चंद्र राय, ललन यादव, अवध नारायण, कंचन पांडेय, शिवजी पांडेय, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव यशवीर सिंह एडवोकेट ने किया।