फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस दो लाख के गहने नकदी उड़ाए

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर में शुक्रवार की रात में अज्ञात चोराें ने एक मकान ताला तोड़कर नकदी सहित दो लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। पीड़ितजनों ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर निवासी नर्वदेश्वर तिवारी का मकान है। रात में रेनू तिवारी पत्नी आशुतोष तिवारी शुक्रवार की रात अपने परिवार के बच्चों के साथ मकान में सोई हुई थी। देर रात में सन्नाटे का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते आंगन में उतर गए। छत से घुसे चोरों ने बाहर निकलने का रास्ता भी खोल दिया। इस दौरान चोरों ने घर में रखे करीब 15 हजार रुपये नकदी एवं करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह करीब चार बजे घर का कोई सदस्य उठा तो देखा कि बाहर का दरवाजा खुला है। अनहोनी की आशंका पर घर के अन्य कमरे को देखा तो सन्न रह गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए। आनन-फानन में शोर पर आसपास केे लोग भी जुट गए। सुबह में पुलिस को सूचना मिलने पर सतनी सराय पुलिस के चौकी प्रभारी समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें