फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा दिन बीता, हत्यारोपी पकड़ से बाहर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कुसहर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान की हत्या के तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन काफी हाथ-पांव मारने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मंगलवार को भी गांव में दहशत का माहौल दिखा। प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कुसहर गांव काफी पहले से नक्सल प्रभावित रहा है। रविवार की रात हुई पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कोई नई बात नहीं। इससे पहले भी इस गांव में नक्सली पुरानी रंजिश को लेकर कई हत्याएं कर चुके हैं और कई बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। रविवार को फूलमती देवी की हत्या जिस तरह से की गई, उससे पूरा गांव दहशत में है। घटना के तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है। ग्रामवासियों का कहना है कि यदि खूनी संघर्ष नहीं थमा तो आने वाले दिनों में कई और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह का कहना है कि तत्काल में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की गई है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें