फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में दो दर्जन मड़हे जलकर राख

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भुवालछपरा गांव के यादव बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो दर्जन परिवारों के मड़हे जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में दो भैंस, दो गाय और एक ट्रैक्टर भी जल गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीएम बैरिया शीतला प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष बैरिया एसओ अजीत सिंह पूर्व विधायक भरत सिंह व सांसद नीरज शेखर आदि पहुंचे। आग बुझने के दो घंटे बाद अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

सूर्यभानपुर ग्राम पंचायत के भुवालछपरा गांव के यादव बस्ती में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग। अधिकांश बस्ती वाले दियारे के खेतों में काम करने गए थे। अचानक लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग मौके पर पहुंच कर आग बुझाते तब तक रामकिशुन, ललन, हीरा, खेदन, दीपक, भीम, अशोक, संतोष, झुनमुन, जितेंद्र, महंथ, कन्हैया, धनराज, मनराज, संजय, विश्राम, काशीनाथ, मुन्नीलाल, प्रेम, मंगल, सुभाष, हरिशंकर, श्रीभगवान, राजेश व सरोज की रिहायशी मड़हे में आग लग चुकी थी। इसमें मड़हे में रखे अनाज, कपड़े, जेवरात, नकदी, चौकी, बिस्तर, साइकिल समेत लाखों रुपये के समान जल गए। इस अग्निकांड में रामकिशुन यादव का एक ट्रैक्टर, लल्लन यादव की एक भैंस, हीरा यादव की दो गाएं और खेदन यादव की एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। शेष लोगों के लगभग दर्जनभर मवेशियों को ग्रामीणों ने खूंटे से रस्सी काटकर भगाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम शीतला प्रसाद, थानाध्यक्ष कैलाश नाथ यादव, बैरिया एसओ अजीत सिंह, लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर अग्निकांड का जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंचे सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री भरत सिंह, सीबी मिश्र आदि ने शासन-प्रशासन से उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। पशुधन प्रसार अधिकारी मुरलीछपरा उमेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में नुरूल हसन, सुदर्शन मौर्य, डा. अच्छेलाल आदि सहायकों ने पशुओं का उपचार किया गया। बताया कि ठीक होने तक उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें