फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और चेयरमैन ने लिया आशीर्वाद

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सूर्योपासना का महा पर्व ‘डाला छठ’ मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। विधायक उमाशंकर सिंह और चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने व्रती महिलाओं का अभिवादन कर आशीष ग्रहण किया।
विज्ञापन

सरोवर, नदी के तट तथा तालाबों पर व्रती महिलाएं प्रार्थना गीतों के साथ आस्था में लीन हो गईं। सोमवार की देर रात से ही महिलाएं घाटों के किनारे पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कीं तथा प्रात: सात बजे उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित कर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की। श्रीनाथ बाबा सरोवर की छटा देखने लायक रही। व्रती महिलाओं द्वारा सरोवर में छोड़े गए दीपों से एक अलग ही छठा दिख रही थी। ग्राम्यांचलों में भी व्रती महिलाओं मेें इस पर्व को संपन्न करने के प्रति उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें