बलिया। नगर के टीडी कालेज के खेल मैदान में आयोजित मतदाता जागरुकता मेले विभिन्न क्षेत्रों से आए मतदाताओं ने अपना नाम को बढ़वाने के साथ संशोधित कराने के लिए भी फार्म भरकर जमा कराए। इस दौरान मतदाता पहचान पत्रों की जानकारी लेते उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी श्रीवास्तव साथ में एसडीएम सदर खेमपाल सिंह लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता के रुप में पंजीकरण कराएं।
मतदाता जागरुकता मेले में पहचान पत्र के बनवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों की भींड़ लगी रही। पूरे दिन नाम बढ़वाने लिए 1267 लोगों ने अपना फार्म जमा कराया। जबकि नाम घटाने वाले फार्म संख्या सात जमा कराने वालों की कुल संख्या 129 रही। वहीं संसोधन के लिए 135 लोगों ने फार्म जमा कराए। इस दौरान फेफना विस के निर्वाचक नामावली में नाम बढ़ाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए मर्चेंट इंटर कालेज चितबड़ागांव में भी मतदाता सूची एवं मतदाता पहचान पत्र ठीक कराने के लिए भीड़ लगी रही। फार्म संख्या छह जमा कराने वालों की संख्या 650, फार्म संख्या सात 138 व फार्म आठ के लिए 120 फार्म जमा कराए। इस मौके पर एडीएम पीसी श्रीवास्तव, एसडीएम सदर खेमपाल सिंह, नायब तहसीलदार नगर अनिल कुमार के साथ समस्त बीएलओ मौजूद रहे।