बलिया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शिव सेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे के दिवंगत होने पर गहरा शोक प्रकट किया गया। दुख की घड़ी मे मर्माहत बीडीसीए के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बाला साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।
दवा व्यवसायियों ने बाला साहब ठाकरे के निधन पर शनिवार को दो घंटा पहले ही दुकानों को बंद कर दिया तथा गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में अनिल तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, यशपाल, राजेश, रोमी, विनोद, विशाल, दिनेश सल्टू, विजय, अखिलेश, राजकुमार आदि मौजूद रहे। उधर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर नाथ पाठक ने कहा कि बालठाकरे की जीवन शैली से आत्म स्वाभिमानी जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।