लालगंज । विकास खंड मुरली छपरा अंतर्गत मुरार पट्टी लालगंज के गोवर्धन बाबा मंदिर के परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम कुश्ती में गोपालनगर के पूर्व बलिया केशरी बिहारी यादव ने गाजीपुर के प्रेमशंकर को पटखनी देकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश अंचल ने विजेता व उप विजेता को सम्मानित किया।
मुरार पट्टी लालगंज के गोबरधन बाबा के मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दंगल आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश अंचल ने फीता काटकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। श्री अंचल ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गोबरधन बाबा की पूजा सभी लोगों की पूजा है। इस मौके पर आयोजित दंगल में जहां एक तरफ गाजीपुर के डब्लू और बसहां के शेषनाथ, बैरिया के राजाराम और गाजीपुर के खेम, गाजीपुर के राजेश और महाज के छोटेलाल बराबरी पर रहे। वहीं दतंहा के दशरथ व गाजीपुर के अशोक, पकड़ीतर के कन्हैया और दतंहा के लालू, दतंहा के राजकुमार और गाजीपुर के राकेश कुमार, गोपालनगर के छोटेलाल और गाजीपुर के सरोज के बीच कुश्ती लड़ी गई। अंतिम कुश्ती में गोपालनगर के बिहारी यादव और गाजीपुर के प्रेमशंकर के बीच संपन्न हुआ। जिसमें बिहारी यादव ने दंगल मारकर कुश्ती का समापन किया। दंगल को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। हर दांव पर दर्शकों ने पहलवानों का हौसला अफजाई किया।
विजेता व उप विजेता पहलवानों को विधायक ने पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। दंगल के रेफरी बैजनाथ यादव रहे। इस अवसर पर पूजा समिति के ददन यादव, उमेश यादव, ब्रिज कुमार यादव, मुरारी यादव, वीरेंद्र यादव, प्रधान लक्ष्मण यादव, प्रधान राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, प्रेम नाथ यादव, सपा अध्यक्ष राजप्रताप यादव, सुदामा यादव, भैरो यादव, घाखु यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी पाठक एवं संचालन अरविंद पाठक ने किया।