फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रांश बंधुओं ने कलम-दवात पूजा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा बलिया के तत्वावधान में गुरुवार को भृगुआश्रम में भगवान चित्रगुप्त की कथा सुनने के बाद चित्रांश बंधुओं ने विधिवत हवन पूजन किया। इस मंदिर को विद्युत झालर एवं फूल मालाओं से दुल्हन की तरह से सजाया गया था। सुबह से शाम तक चित्रगुप्त की याद में श्रद्धालुओं विविध कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए हजारों कायस्थ परिवारों केे चित्राश बंधुओं, देवियों एवं बालिकाओं ने पूजन अर्चन करते हुए अपने कुल देवता के प्रति आस्था व्यक्त किया। इसके बाद सभी स्वजन समाज के लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर देवी जागरण संध्या कार्यक्रम अरविंद उपाध्याय के नेतृत्व में आई टीम के प्रस्तुति से हुआ। इस मौके पर चित्रगुप्त मंदिर सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव, सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, ब्रजभूषण श्रीवास्तव, सुरेंद्र मेहता, प्रदीप श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद विहारी श्रीवास्तव, प्रदीप, पप्पू जी, कृष्णा आटो, राजेश श्रीवास्तव, चुन्नू लाल, राजेश श्रीवास्तव, बोलू श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, उमाकांत, बद्रीप्रसाद, रविकांत सिन्हा, रीतेश श्रीवास्तव, रीशू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें