फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी को लेकर मारपीट, पांच घायल

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तूर्तीपार ग्राम में सोमवार की शाम नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं और ईंंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्ष के दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से चार-चार लोगों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

तूर्तीपार ग्राम में नाबदान की जल निकासी को लेकर जयराम व मुन्ना में कहासुनी हो गई। विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष लाठी-डंडे से लैस हो आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे तथा ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष में जयराम (35), सुरेश (55) और तेतरी (52) तथा दूसरे पक्ष के मुन्ना (29) और रीना (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें