चिलकहर। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर एक तरफ लोग जहां अपने घर को सजाने में मशगूल दिखे, वहीं दूसरी तरफ गड़वार थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में जुआड़ी खुलेआम जुआ खेलते नजर आए।
क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में दिवाली के दिन सुबह से ही जुआड़ियों ने अपना ग्रुप बनाकर विभिन्न अड्डों पर देर रात तक जुआ खेलते नजर आए। क्षेत्र के कन्हैया पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, लक्ष्मण राजभर, लाल केशव गुप्त, राजेश सिंह, शंकर यादव, राजू सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, नीरज पांडेय आदि ने तीव्र रोष जताते हुए शासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।