फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर स्टेडियम में मना दिवाली उत्सव

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपों का पर्व दीपावली को मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर समेत ग्रामीण इलाके में रिहायशी मकान, होटल, रेस्तरां, दुकान, ढाबे आदि की रंगाई-पुताई के साथ सजकर तैयार हैं। नगर में कई होटल और रेस्तरां तथा वीआईपी कालोनी के मकानों पर अभी से अत्याधुनिक चाइनिज झालर व लड़ियां जगमगा रही हैं। जिले में दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दीपावली के पूर्व संध्या पर स्टेडियम में दिवाली उत्सव मनाया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर कई संगठनों ने बुराई का मार्ग छोड़ अच्छाई के रास्ते पर भी चलने का संकल्प लेने की बात कही। दीपावली से पूर्व नगर के स्टेडियम में खिलाड़ियों ने रंगोली बनाई। इसके साथ ही विभिन्न खेलों से जुड़े कोच और खिलाड़ियों ने खेल से संबंधित कोट दीए व मोमबत्ती से बनाया था। जिलाधिकारी एवी राजामौली खेल ग्राउंड में पहुंचे और दिवाली उत्सव पर कलश स्थापना करने के बाद नारियल फोड़ कर उत्सव का शुभारंभ किया। इस बीच पूरा स्टेडियम दूधिया रौशनी से जगमगा रहा था। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, एसडीएम सदर खेमपाल सिंह, निदेशक डीके सिंह, एसके शाही, कपिलदेव राम, राजेश पांडेय, जावेद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें