बलिया। जापलिनगंज में श्री अन्नपूर्णा आयुर्वेदिक भवन की शाखा पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि विधान से की गई। विशेष पूजन में समस्त जनपदवासियों के निरोग रहने की कामना की गई।
भगवान धनवांतरि के पूजनोपरांत वैद्य काशीनाथ पाठक ने बताया कि करीब 55 साल से भाखर वाले वैद्य के नाम से प्रसिद्ध श्री अन्नपूर्णा आयुर्वेद भवन के शाखाओं में प्रत्येक वर्ष भगवान धनवांतरि से लोगों के निरोग रखने के लिए धनतेरस के दिन पूजन अर्चन किया जाता है। जिसमें सैकड़ों लोगों की सहभागिता होती है। धनतेरस के दिन हर कोई कुछ न कुछ खरीदना चाहता था। लेकिन महंगाई की वजह से लोगों ने शगुन किया । इस मौके पर काशीदत्त पाठक के अलावा प्रभावती देवी, डा. सुरेंद्र शरण पाठक, अमीरचंद तिवारी, शंकर जी, रानू पाठक, परमात्मानंद पांडेय, सच्चिदानंद, नीतीश सिंह, टुनटुन शाह, ददन, अयोध्या, गोपाल आदि मौजूद रहे।