फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भासपा ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भासपा कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए भासपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन ने कहा कि भासपा भर जाति को विमुक्त जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए क्योंकि किसी-किसी जनपद में विमुक्त जाति का प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। कहा किस सुहेलदेव भासपा चाहती है कि पूरे प्रदेश में भर जाति को विमुक्त जाति का प्रमाण पत्र दिया जाए और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बराबर आरक्षण की सुविधा प्रत्येक सेवाओं में मिले क्योंकि यह जाति अब भी सबसे पिछड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार की पूर्व मुखिया मायावती ने हमेशा राजभरों से वोट लिया। लेकिन शिक्षण संस्थाओं में विमुक्ति जाति का प्रमाण पत्र पर राजभर को सुविधा समाप्त कर दिया गया। कहा कि वर्तमान सपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि राजभरों को विमुक्ति जाति का प्रमाण पत्र जारी करते हुए प्रत्येक सरकारी सेवाओं में आरक्षण की सुविधा देने की बात की। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों में खुली बैठक कराकर बीपीएल सूची में पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाए, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रही है जिसे हर हाल में रोका जाए। डीजल, पेट्रोल के दामों पर अंकुश नहीं लगा तो गरीबों की कमर टूट जाएगी। जिलाध्यक्ष ने आगजनी की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगजनी में जो भी व्यवस्था हो तत्काल सभी स्थानों पर उपलब्ध कराया जाए।
भीषण गर्मी के कारण जिले के समस्त गांवों के खराब हैंडपंपों का दुरूस्त कराया जाए। बैठक में बंगाली रावत, हरिहर राजभर, महेंद्र राजभर, कौशल राय, महेंद्र चौहान, बृजेश कुशवाहा, रामजी गुप्ता, दिनेश राजभर, महेंद्र राजभर, रामब्रत राजभर, सत्यानंद राजभर, शत्रुघभन राजभर, बृजनाथ सोनी, सोभन राजभर, श्रीमती सुशीला राजभर, श्रीमती मानती राजभर, ममता राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया। धरना सभा का संचालन गणेश चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें