फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए के खिलाफ लामबंद हुए शिक्षक

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। एक कहावत ‘खिसियाइल बिल्ली खंभा नोचे’ मनियर एबीएसए पर सटीक बैठ रही है। वाकया यह है कि पहली बार जब बेसिक शिक्षामंत्री मनियर में आए थे, उसी वक्त बसपा शासन में प्रताड़ित हुए कुछ शिक्षकों ने मौखिक रूप से एबीएसए के खिलाफ शिकायत की थी। जिसपर मंत्री ने धैर्य रखने का अश्वासन दिया था। शिक्षकों की मानें तो तभी से मनियर एबीएसए शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली सरकार में मनियर क्षेत्र के शिक्षकों को एबीएसए द्वारा विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया गया था। निजाम बदलने के बाद नए बेसिक शिक्षा मंत्री बने रामगोविंद चौधरी जब पहली बार जिले में आगमन के बाद मनियर पहुंचे थे। उसी समय शिक्षकों ने एबीएसए राकेश कुमार यादव द्वारा उन्हें प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत पर बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद ने एबीएसए पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी। शिक्षकों की मानें तो अब जब वे किसी कार्य के लिए एबीएसए के पास शिकायत करने जा रहे हैं तो एबीएसए व्यंगात्मक बातों से उपेक्षित कर रहे हैं। इससे परेशान शिक्षक उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से शिकायत का मन बनाए हुए हैं। एबीएसए मनियर राकेश कुमार यादव ने इस बाबत कुछ बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें