फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया किशोर गंगा में डूबा, कोहराम

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के किनाराम बाबा गंगाघाट पर नहाने गया बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली द्रौपती देवी का पुत्र अजय ऊर्फ लल्लन तिवारी डूब गया। वह बीते सप्ताह नगर के गड़हा मुहल्ला (शास्त्रीनगर) निवासी मामा शिवशंकर चौहान के एयहां आया था। उसके डूबने की खबर जब ननिहाल पहुंची तो मां द्रौपती सहित पूरा मुहल्ला गंगा घाट पर उमड़ पड़ा। नगरवासियों व मल्लाहों के सहयोग से पुलिस ने नदी में जाल डालकर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली द्रौपती देवी का पुत्र अजय ऊर्फ लल्लन नगर के इंदू मार्केट में एक दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता था। उसका ननिहाल भी नगर के गड़हा मुहल्ला शास्त्री नगर में था। टकरसन के रहने से पूर्व वह सपरिवार ननिहाल में रहता था। यहीं पर उसने पढ़ाई भी की थी। बीते हफ्ते वह मां के साथ ननिहाल आया था। शनिवार की सुबह वह पुराने दोस्तों संग किनाराम गंगाघाट पर स्नान करने चला गया। स्नान करते समय वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर बिचला घाट चौकी इंचार्ज एसके मिश्रा व एसआई बृजेश शुक्ला व फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंच गए। सभी ने अजय को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें