फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से छात्रा की मौत

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ककरकुंडा ग्राम पंचायत से बृहस्पतिवार को एक निजी विद्यालय (फूटानी चट्टी) बांसडीह जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें जहां एक छात्र की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन जख्मी हो गए। टेंपो में कुल 14 छात्र सवार थे। हादसे में ककरकुंडा निवासी छठवीं का छात्र रूमेश (12) पुत्र स्व. मुखदेव सिंह की मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने टेंपो चालक की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के ककरकुंडा से छात्रों को स्कूल ले लाने के लिए कसबा के एक विद्यालय की टेंपो टेंपो यूपी 53 टी 9531 पहुंची। स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रों को लेकर टेंपो अभी गांव के झांकी बाबा स्थान के पास पहुंची थी कि चालक का टेंपो से नियंत्रण छूट गया और देखते ही देखते टेंपो पलट गई। इसमें सवार छात्र रूमेश कुमार टेंपो के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसमें यूकेजी की छात्रा सृष्टी सिंह (पांच वर्ष), चौथी के छात्र अनिकेत (10), सातवीं की छात्रा विनिता सिंह पुत्री श्याम सुंदर सिंह (12), पांचवीं की छात्रा अंकिता सिंह (10), तीसरी का छात्र चितरंजन सिंह (आठ वर्ष) जख्मी हो गए। टेंपो पलटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसे पीट दिया। उधर छात्र के मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां शकुंतला देवी और उसकी बड़ी बहन तथा भाई का रोते-रोते बुरा हाल था। रुमेश के पिता की मौत पांच वर्ष पूर्व हुई थी। इससे अभी परिवार पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि रूमेश की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक रामकृपाल भारती ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, चालक का इलाज भी फूटानी चट्टी स्थित स्कूल के पास एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें