मझौवां (संवाददाता)। हल्दी थाना क्षेत्र के शुकुलछपरा में बुधवार की रात एक विवाहिता ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों कि इसका खुलासा नहीं हो सका है। उसकी मौत के बाद से गांव में चरचाओं का बाजार गर्म है।
क्षेत्र के शुकुलछपरा निवासी सुनील मिश्रा की पत्नी दिव्या (28) ने बुधवार की रात फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर सुबह में जब परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दिव्या ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उसके दो संतान हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।