फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोनिया रिसाव ने मचाई अफरातफरी

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के चमन सिंह बाग रोड स्थित एक बर्फ फैक्ट्री से शनिवार की रात अमोनिया गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। गैस फैलने की सूचना पर लोग बच्चे-बूढ़ों को लेकर सड़क पर निकल आए और दूर चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग के जवानों को भी बुलाया। घंटों की मशक्कत के बाद लीकेज बंद हुआ। तकरीबन रात तीन बजे लोग अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन

शहर के बीच स्थित चमन सिंह बाग रोड में बर्फ फैक्ट्री है। शनिवार को करीब 11.30 बजे अचानक एक सिलेंडर से अमोनिया लीक करने लगी। थोड़ी ही देर में अमोनिया रिसाव की सूचना पाकर लोग परिवार समेत घर से निकलकर दूर भागने लगे। कुछ ही देर में मुहल्ले के मकान खाली हो गए। घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, सीओ सिटी आलोक जायसवाल, शहर कोतवाल अजय राय पहुंचे और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। अग्निशमन विभाग के जवान पुलिस के साथ लीकेज बंद करने में जुट गए। इस दौरान पुलिस अधिकारी लोगों को दूर रहने की हिदायत देते रहे। काफी मशक्कत के बाद लीकेज बंद किया जा सका। सिलेंडर में करीब 65 किलो अमोनिया थी। रात तीन बजे के करीब अमोनिया गैस का असर धीरे-धीरे कम हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और अपने घरों को लौटे। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि बर्फ फैक्ट्री के लाइसेंस आदि की जांच कराई जाएगी। संचालक अगर दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें