फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने साईं बाबा की शोभा यात्रा निकाली

Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जापलिनगंज स्थित साईं बाबा मंदिर के सातवें स्थापना दिवस पर गुरुवार को सैकड़ों साईं भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: साईं मंदिर पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में हाथी और घोड़े भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में साईं भक्त साईं बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान पालकी पर सवार साईं बाबा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा एससी कालेज से होते हुए नया चौक, शास्त्री पार्क, बालेश्वर मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, चौक, स्टेशन रोड होते हुए पुन: साईं मंदिर पहुंची। स्थापना दिवस के अवसर पर 24 घंटे का साईं कीर्तन आयोजित हुआ। इसकी पूर्णाहुति 28 जून को होगी जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें