फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 98 फीसदी काम पूरा, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर शुरू होगा यातायात

विज्ञापन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद
विज्ञापन
बलिया। बहुप्रतीक्षित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का पैकेज-1 एक अक्तूबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पहले चरण में 34 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच पर यातायात शुरू होगा। इसके लिए एनएचआई ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पैकेज-1 का काम लगभग 98 फीसदी पूरा हो गया है। फाइनल सेफ्टी ऑडिट और मार्किंग का काम अंतिम दौर में है। 30 अक्तूबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। लगभग जीरो से 34 किमी के ग्रीनफील्ड खुलने से एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले शहरों का सफर 40 मिनट तक घट जाएगा। टोल प्लाजा, एंबुलेंस, क्रेन और हाईवे पेट्रोलिंग की तैनाती कर दी गई है। 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड लिमिट की गई है। हाईवे पर यातायात के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनएचआई ने गाजीपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से आवश्यक पुलिस पेट्रोलिंग एवं सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
ट्रायल रन के दौरान निर्धारित प्रवेश व निकासी बिंदुओं का ही वाहन चालक उपयोग करेंगे। जिससे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हो सके तथा हाईवे पर सुरक्षित यातायात संचालन होगा। गाजीपुर से गुजरने वाले सराय बांदी के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे से गाजीपुर-कासिमाबाद रोड, युसूफपुर-कासिमाबाद रोड, परसा-बाराचवर ब्लॉक रोड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर, लखनऊ की ओर जाने हेतु, लटुडीह-प्रधानपुर रोड पर चढ़ने व निकासी की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


एक नजर: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे
-लंबाई: करीब 130 किमी
-लेन: 4 लेन
-शुरुआत: गाजीपुर (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लिंक)
-समापन: बलिया (बिहार सीमा के पास)
-लागत:- लगभग 3,500 करोड़ रुपये
-रूट और पैकेज -पैकेज-1 - 34 किमी, सबसे पहले खुल रहा है।
-
वर्जन-
हाईवे के चेनज 0+000 से 34+773 तक के हिस्से पर वाहनों का आवागमन संचालित किया जाएगा। सेफ्टी क्लीयरेंस मिल गई है। 30 सितंबर की रात ट्रायल रन होगा। एक अक्तूबर से वाहन चल सकेंगे। ऐसे में मुख्य मार्ग पर पैदल चलना, जॉगिंग करना, साइकिल चलाना अथवा खेलना दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत जोखिमपूर्ण होगा। ऐसे में क्षेत्र की जनता अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे के इस तरह की गतिविधियां न करें। -इं. पीयूष अग्रवाल, पीडी, एनएचआई आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें