फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी से एसी चलाने पर 94 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ओवरलोडिंग से निजात पाने के लिए विद्युत निगम पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शहर में एयर कंडिशनर (एसी) चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। निगम की तरफ से मई में चलाए गए अभियान में 94 लोगों को चोरी से एसी चलाते पकड़ा गया है। इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब कहीं बिजली चोरी मिली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच एसी की बिक्री भी बढ़ गई है। शहर में एसी चलाने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे में विभाग ने एसी चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब घरों में एसी चेक किए जा रहे है। यदि कहीं भी स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपभोग होता मिला तो सीधे बिजली चोरी की रिपोर्ट कराई जा रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय नरेश प्रकाश ने बताया कि एसी की वजह से ओवरलोडिंग हो रही है। लोग बिना भार बढ़वाए ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं। एसी का उपयोग करने से पहले उपभोक्ता लोड बढ़वा लें। चेकिंग में पकड़े जाने पर सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें