बेल्थरारोड। मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वैश्य समाज से जुड़े नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान निकाय अध्यक्षों ने विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्षों ने कहा कि वैश्य समाज सहित हर जाति और धर्म के लोगों ने निकाय चुनाव में जो सहयोग और समर्थन देकर जनसेवा का दायित्व सौंपा हैं। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अरशद हिंदुस्तानी ने गीत- संगीत के माध्यम से समाज और राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। इस मौके पर बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार, रसड़ा के वशिष्ठ नारायण सोनी, बेल्थरा रोड के दिनेश कुमार गुप्त, मनियर के भीम प्रसाद गुप्त, सलेमपुर-देवरिया के जेपी मद्धेशिया, मधुबन मऊ के शंकर मद्धेशिया, अमिला मऊ के अजय गुप्ता समेत लाला केदारनाथ,विजय मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।