बलिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा है कि प्रदेश सरकार बहुमत के आधार पर हमारी सनातन संस्कृति परंपरा से छेड़छाड़ कर रही है। वह मंगलवार को नगर के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्यपाल को अर्धकुंभ और कुंभ के नाम पर लगने वाले इलाहाबाद के मेला का नाम संसोधित करने का प्रस्ताव भेजा है। जिसमें छह साल पर कुंभ तथा 12 साल पर प्रयाग में महाकुंभ का नाम दिए जाने की उद्देश्य की वकालत की गई है। जबकि जिले के बुद्धिजीवी और साहित्यकारों का मानना है कि यह प्राचीन तथा सनातन परंपरा के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ है। इस प्रकार विधेयक पारित किया जाता है तो प्रदेश की जनता उसका पूरी तरह से विरोध करेगी।