फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शौचालय, आवास, रोडवेज बसों में नि:शुल्क व्यवस्था में होने वाले समस्याओं पर चर्चा की गई । संबंधित अधिकारियों ने उक्त समस्याओं का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र तिवारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछा गया कि यात्रा सुविधा प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता पत्र बनाने में चिकित्सालय द्वारा हिलाहवाली की जा रही है एवं दिव्यांगता प्रतिशत देने का मानक क्या है नहीं बताया जा रहा है। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि दिव्यांगो के साथ किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय ने कहा कि दिव्यांगता को 21 प्रकार से विभक्त कर दिया गया है। जिसका प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से जारी किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यचिकित्साधिकारी एनएन वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बब्बन मौर्य, जिला सेवा योजन अधिकारी एके पांडेय, सहायक प्रबंधक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम सुभाष राय , डा. सुशील कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें