फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

902 किसानों को मिली 71.66 लाख की क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। करीब तीन माह बाद किसानों को बाढ़ व जलभराव से हुई फसलों के क्षति की कुछ हद तक भरपाई हुई। खरीफ में बीमित 902 किसानों को बतौर क्षतिपूर्ति की पहली किस्त कुल 71,44,350 रुपये खाते में भेजी गई है। इसमें मक्का के 135 व धान के 767 किसान हैं। हालांकि अगली किस्त क्रॉप कटिंग के बाद मिले उत्पादन के आधार पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर फसलों की क्षति हुई। कृषि व बीमा एजेंसी ने सर्वे कर 524 गांवों को चिह्नित किया। इसके अलावा सुरहा ताल किनारे वाले 30 गांवों व टोंस नदी से प्रभावित 37 गांवों के फसलों का भी सर्वे किया गया। कृषि उपनिदेशक की मानें तो खरीफ के दौरान मक्का व धान के लिए अधिसूचित क्षेत्र के किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कराया था। इस दौरान आई बाढ़ व लगातार बारिश से हुए जलभराव से बड़े पैमाने पर फसलों की क्षति हुई जिसका सर्वे बीमा एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि व कृषि विभाग के कर्मियों की संयुक्त टीम ने की थी। बताया कि मक्का के 135 व धान के 767 किसानों के फसलों की क्षति को बीमा एजेंसी ने स्वीकार किया है। फसल बीमा के नियमों के तहत बीमित राशि का कुल 75 फीसदी देय निर्धारित है। बताया कि 25 फीसदी बतौर पहली किस्त और क्रॉप कटिंग के बाद उत्पादन का निर्धारण होने पर शेष 50 फीसदी का भुगतान किसानों के खाते में बीमा एजेंसी की ओर से किया जाएगा। बताया कि मक्का के 135 किसानों को कुल 717110 रुपये व धान के 767 किसानों के खाते में कुल 6449240 रुपये की धनराशि भेजी गई है।
फसल बीमा एजेंसी की ओर से खरीफ के दौरान बाढ़ व जलभराव से फसलों की क्षति के बाबत कुल 902 किसानों को क्षतिपूर्ति की पहली किस्त किसानों के खाते में भेजी गई है। शेष धनराशि उत्पादन निर्धारण के बाद एजेंसी की ओर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्राज, उप कृषि निदेशक, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें