बलिया। जिला अस्पताल में सोमवार को 1623 मरीज ओपीडी में पहुंचे। लेकिन नौ चिकित्सकों के छुट्टी पर होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिला अस्पताल में 24 चिकित्सकों की तैनाती है।
ओपीडी में चिकित्सक न होने से इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी संख्या 18 में डाॅ. आरडी राम सुबह दस बजे के बाद बैठे। चार हड्डी रोग विशेषज्ञ में सिर्फ दो ही ओपीडी में बैठे रहे। डाॅ. संतोष चौधरी, सीएमएस डाॅ. एके यादव सेमिनार में गए हैं। इससे वे छुट्टी पर थे। मरीज स्ट्रेचर व जमीन पर बैठकर चिकित्सक के इंतजार करते रहे। पैर टूटन के कारण खेजुरी से आए रामधीर प्रसाद ने बताया की एक घंटे से चिकित्सक का इंतजार कर रहा हूं। बड़सरी निवासी मानकी देवी की कमर में चोट लगी थी, वह तीन घंटे से चिकित्सक का इंतजार कर रहीं थीं। ट्राॅमा सेंटर में सर्जन डाॅ. बीके गुप्ता चार-पांच दिनों से छुट्टी पर चल रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. शुभम राय व हड्डी रोग विशेष डाक्टर लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं।
इस बाबत प्रभारी सीएमएस डाक्टर विनोद कुमार ने बताया की सेमिनार के कारण कुछ चिकित्सक छुट्टी पर हैं, उनकी जगह पर अन्य चिकित्सक ओपीडी में अन्य दिनों की तुलना में अधिक समय दे रहे हैं। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।