रसड़ा। प्यारेलाल चौराहा पर प्रदेश सरकार द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों को बजट में स्थान न देने पर आक्रोशित वित्त विहीन शिक्षकों ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि मानदेय सहित अन्य मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वित्तविहीन शिक्षक 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।
जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव के नेतृत्व में वित्त विहीन शिक्षक डाक बंगला से नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण कर प्यारेलाल चौराहा पहुंचे। आम सभाकर शिक्षकों ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षक अपने मानदेय के लिए काफी दिनों ने आंदोलनरत हैं। सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों को आश्वासन भी दिया गया। कहा कि वित्त विहीन शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर घर घर जाकर सरकार की नीतियों को उखाड़ फेंकने का अपील करेंगे। हमारी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का वित्त विहीन शिक्षक बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर अरविंद उपाध्याय उर्फ बिट्टू, देवेंद्र तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, विनय कुमार सिंह, अंजनी तिवारी, नीरज प्रजापति, राम निवासी सिंह, लक्ष्मण पांडेय, अजय यादव, विनोद यादव, अब्दुल कयूम, रमाकांत, रविंद्र चौहान, धनंजय उपाध्याय, लक्ष्मण पांडेय, संतोष ठाकुर, चंद्रभूषण आदि लोग उपस्थित थे।