बलिया। जिला खेल विभाग की ओर से प. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में मंगलवार को वीर लोरिक स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू को वॉलीबॉल के कोच सच्चिदानंद राय ने बैच लगाकर स्वागत किया। मैच में स्टेडियम ने एकौनी को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल स्टेडियम व केंद्रीय विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया और इसमें स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमी फाइनल में एकौनी ने सोहांव को पराजित किया। फाइनल मुकाबला एकौनी व स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम विजई रही। विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को 500 व उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को 400 रूपये का नगर पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर मेजर दिनेश सिंह, कविलाश सिंह, नीरज राय, सरदार मो. अफजल, पंकज सिंह, धर्मेन्द्र हुड्डा, लक्ष्मण गुप्ता, ओमकेश्वर सिंह, सुमित मिश्रा, इरफान, गोविंद गुप्ता, अमित कन्नौजिया, रोहित भारद्वाज, गोलू सिंह, पवन, अनिल, एके राय आदि थे। क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।