रसड़ा । क्षेत्र के अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण मे गोरखपुर में आयोजित प्रान्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के कृष्णपाल ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम, ज्योत्स्ना गुप्ता ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया। सौ मीटर दौड़ में राजेश ने द्वितीय एवम कृष्णपाल ने दो सौ मीटर द्वितीय स्थान प्राप्त करने के साथ ही कई अन्य छात्र छात्राओं ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुये कहा कि विद्यालय इन प्रतिभावान छात्रों से विद्यालय नित्य नये नये आयाम लिख रहा है। इस मौके पर कोच व्यास पाण्डेय, रामजी ठाकुर, कौशल पाण्डेय, जयराम ,सतीश, नन्दलाल, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।