फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: जिला कारागार में बंद 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा

Mon, 09 Jan 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जिला कारागार बलिया में निरुद्ध बंदी निरहू यादव (80) की बीती रात मौत हो गई। कोर्ट ने निरहू यादव को एक मामले में आजीवन करावास की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन
बलिया जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार बलिया में निरुद्ध बंदी निरहू यादव (80) की बीती रात मौत हो गई। रविवार राज जेल में अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद निरहू यादव को अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निरहू यादव निवासी कलना टोला देवरी थाना चितबड़ागांव एवं उसके घर के छह-सात लोगों को आजीवन कारवास की सजा हुई है।

विज्ञापन


निरहू सात जुलाई 2022 को अपने परिवार के सदस्यों के साथ जिला कारागार में निरुद्ध हुआ था। रविवार की देर रात्रि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात्रि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें