सनबीम स्कूल अगरसंडा में विधिक साक्षरता के प्रति छात्र-छात्राओं को जानकारी देते अपर जिला जज नरें?
- फोटो : BALLIA
बलिया। सनबीम स्कूल अगरसंडा में रविवार को 30 विश्वविद्यालयों से आए एक्सपर्ट्स और करियर काउंसलर्स ने बच्चों को उच्चा शैक्षिक अध्ययन और रोजगार से टिप्स दिए। इस दौरान बच्चों का उत्साह प्रतिकूल मौसम पर भी भारी दिखा। ग्रेट एजुकेशन एक्सपो-2023 में बच्चों ने मनोयोग से अपना उत्साह दिखाया। मेले में करियर काउंसलर्स व एक्सपर्ट्स ने बच्चों को उनकी प्रतिभा, इच्छा, उचित कार्य क्षेत्र के निमित्त सुझाव और जानकारी प्रदान की।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. नवचंद्र तिवारी ने बताया कि यह मेला हाईटेक सर्विसेज एंड सॉल्यूशन जयपुर के सीईओ रामरतन माहेश्वरी के निर्देशन में लगाया गया। मेले में नोएडा, चंडीगढ़, गुरुग्राम, ग्वालियर, बंगलोर, रुड़की, लखनऊ गांधीनगर, देहरादून, विशाखापट्टनम आदि बड़े शहरों के एक्सपर्ट्स मौजूद थे। विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेंद्र पाल राणा ओर से किया गया। उन्होंने विद्यालय विद्यालय के नए वर्ष के कैलेंडर का भी लोकार्पण किया। बताया कि जनपद न्यायालय में 31 जनवरी को विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन किया गया है। निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि पहले अभिभावक बच्चों पर पढ़ने के लिए विज्ञान को ही महत्व देते थे। आज विकास के अनेकानेक क्षेत्र कार्य कर रहे हैं। बस आपको सही समय पर उचित मार्गदर्शन चाहिए। प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह, चेयरमैन संजय पांडेय ने सभी को सम्मानित किया। एसके चतुर्वेदी, पंकज सिंह, सहरबानो, नीतू पांडेय, निधि सिंह, सान्या दुबे व सर्वकृतिका सिंह थीं।