फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 8 ब्लॉकों ने लक्ष्य हासिल किया, नाै रह गए पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में जिले के आठ ब्लॉकों ने अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रशासनिक दक्षता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

आठ ब्लॉक नवानगर, बेलहरी, बांसडीह, बेरुआरबारी, चिलकहर, दुबहड़, मनियर और रेवती ब्लॉक ने समयबद्ध ढंग से पात्र लाभार्थियों का चयन कर पत्रावलियां जिला मुख्यालय भेजा। इससे आवासों की स्वीकृति के साथ पहली किस्त भी जार कर दी गई।
जिले के नौ ब्लॉक लक्ष्य के सापेक्ष पिछड़े हुए हैं। लक्ष्य के लिहाज से मनियर ब्लॉक को 104 आवास आवंटित करना था, जिन्हें तय समयसीमा में पूरा किया गया। इसके बाद बेरुआरबारी को 92, बेलहरी को 84 और नवानगर को 67 आवासों का लक्ष्य मिला। दुबहड़ ब्लॉक को 56 आवास स्वीकृत हुए।
विज्ञापन

जबकि चिलकहर और रेवती के लिए 39-39 आवास का लक्ष्य दिया गया था। इन सभी ब्लॉक ने योजनागत प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्रों का चयन, अभिलेखों का सत्यापन और पत्रावलियों को समय भेजने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
सबसे कम लक्ष्य बांसडीह ब्लॉक को मात्र नौ आवास का मिला था। वहीं, पिछड़े ब्लॉकों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र परिवारों को समय पर आवास का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें