बैरिया स्थित धनुष यज्ञ में बिहार आई फर्नीचर की दुकान तथा ग्राहकों का इंतजार करते दुकानदार।संवा
बैरिया। सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पर लगे धनुष यज्ञ मेले में दो रविवार तक ददरी मेले का असर दिखा। खास रौनक नहीं दिखी। तीसरे रविवार को भीड़ उमड़ने से मेले में रौनक दिखी। संत सुदिष्ट बाबा की समाधि पर पहुंचकर लोगों ने बाबा के जयकारे लगाए।
25 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में पहुंचे लोगों ने दर्शन के बाद घरेलू सामान की खरीदारी की। चाट व समोसा की दुकानों पर भी लोगों की खचाखच भीड़ रही। दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मेला के ध्यक्ष की ओर से सफाई का इंतजाम किया गया है। बिजली-पानी की भी व्यवस्था की गई है। मेले में खास आकर्षण बरेली व दूरदराज जनपदों से आई फर्नीचर की दुकानें रहीं। बक्से, लमारी, बर्तन आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। पड़ोसी बिहार राज्य के ग्रामीण अंचलों से लोग रेल व सड़क मार्ग से मेले में पहुंच रहे हैं।
लकड़ी के एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं लेटेस्ट मॉडल के फर्नीचर उपलब्ध हैं। यूपी के बरेली, बिहार के छपरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर के लकड़ी व्यवसायियों ने यहां दुकानें लगाई हैं। महाराजा सोफा, दीवान पलंग, ड्रेसिंग एवं डाइनिंग टेबल की लोगों ने खरीदारी की। महिलाओं ने ओखल-मूसल से लेकर खुरपी-हंसिया व किसानों ने कृषि संयंत्रों की खरीदारी की। काठ के बक्से, अलमारी, कुर्सी, चौकी की भी खरीद-फरोख्त हुई। बरेली के शमशाद, आंसू व तवसीन ने बताया कि 20 साल से इस मेले में दुकान लगा रहे हैं।
निशुल्क शिविर में दी दवा: बैरिया। मेले में सार्थक सहयोग फाउंडेशन और कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। डॉ शंशाक मिश्रा, डॉ. अर्पित तिवारी ने निःशुल्क दवा दी।