फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से होगी 7.80 लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। विकास खंड पंदह की ग्राम पंचायत मगुआपार उर्फ डकीनगंज में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की पुष्टि हुई है। जांच में प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक की मिलीभगत से विकास कार्यों के नाम पर दोहरा भुगतान कराने और फर्जी खर्च दिखाकर 7.80 लाख रुपए के दुरुपयोग की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दोषियों से वसूली के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नहिलापार निवासी सुधीर कुमार यादव की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद मामला उजागर हुआ। इसमें सात कार्यों में करीब 11.23 लाख रुपये के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार गौड़ ने संयुक्त जांच की। जांच में सामने आया कि अलग-अलग वित्तीय वर्षों में अलग आईडी का इस्तेमाल कर भुगतान किया गया, जिससे नियमों को दरकिनार करते हुए दोहरे भुगतान की स्थिति बनी है।

7.80 लाख का भुगतान नियम विरुद्ध
जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि मनरेगा कार्यों में 780165 रुपये का भुगतान नियमों के विपरीत किया गया। इस आधार पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मगुआपार के सचिव प्रवीण कुमार यादव, ग्राम प्रधान रजनी देवी और तकनीकी सहायक विरेंद्रनाथ यादव से 33.33 प्रतिशत के अनुपात में वसूली एक माह के भीतर कराकर सरकारी खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। तय समय में राशि जमा न होने पर संबंधित के वेतन, मानदेय से कटौती होगी।
विज्ञापन


सात में से पांच कार्यों में अनियमितता की पुष्टि

शिकायत में जिन सात कार्यों का उल्लेख था, उनमें पंदह रजवाहा से बभनौली सिवान तक सिंचाई नाली/चकनाली निर्माण (1.36 लाख), पंदह रजवाहा से ननहुल सिवान तक सिंचाई नाली खुदाई (1.12 लाख) शामिल है। रमाकांत के खेत से अंजू सिंह के खेत तक नाली खुदाई (38 हजार), बंजारी सती स्थान पर पोखरे की खुदाई/सफाई (3.89 लाख) शामिल है। पेट्रोल पंप से सिवनही तक बंधा निर्माण (1.02 लाख), प्राथमिक विद्यालय नहिलापार में अमृत सरोवर खुदाई (3.79 लाख) और एकईल-बहेरी मार्ग से श्रीराम के छत तक बंधा निर्माण (64 हजार) शामिल हैं। डीसी मनरेगा ऋचा सिंह की स्थलीय जांच में इन सात में से पांच कार्यों में अनियमितता की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें