फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद उपरवार के 722 प्रवासियों को नहीं मिला राशन किट व पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील अंतर्गत मुरली छपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद ऊपरवार ग्राम पंचायत में लॉकडाउन के दौरान आए कुल 722 प्रवासी श्रमिकों में से एक को भी न तो खाद्यान्न किट मिला है और ना ही उनके खाते में निर्धारित धन आया है। परेशान प्रवासी श्रमिक लेखपाल और प्रधान के यहां चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद ऊपर वार के प्रधान प्रतिनिधि सुशील कन्नौजिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ग्राम पंचायत में कुल 722 प्रवासी श्रमिक आए थे। ग्राम निगरानी समिति के रजिस्टर पर सभी का नाम व ब्योरा दर्ज कर बैरिया तहसील पर उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन बैरिया तहसील में पंजीकरण के दौरान 722 प्रवासियों में से केवल 132 का ही पंजीकरण किया गया, शेष लोगों का नाम दर्ज नहीं किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जुलाई का पहला सप्ताह भी बीत गया लेकिन एक भी व्यक्ति को ना तो खाद्यान्न किट मिला है और ना ही किसी के खाते में धन ही आया है। इस बाबत इब्राहिमाबाद ऊपरवार मौजा के लेखपाल मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि लोगों का नाम कैसे छूट गया यह तो मैं नहीं बता सकता लेकिन जिन 132 लोगों का नाम पंजीकृत है उनलोगों को दो-तीन दिन के अंदर खाद्यान्न किट दे दिया जाएगा। इसके बाद उनके खाते में पैसा भी चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें